लोकसभा में हेमामालिनी को नहीं करने दी मन की बात

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2015 - 02:51 PM (IST)

नई दिल्ली: फिल्मों से राजनीति में आई भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमामालिनी की चेन्नई में बाढ़ की स्थिति को लेकर आज लोकसभा में की गई टिप्पणी पर अन्नाद्रमुक के सदस्यों ने भारी हंगामा किया जिससे वह अपनी बात पूरी नहीं कर पाई। हेमामालिनी तमिलनाडु में भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर सदन में हुई चर्चा पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जवाब के बाद स्पष्टीकरण पूछ रही थीं। उन्होंने कहा कि अगर चेन्नई में लगातार बारिश की स्थिति बनी रहती है तो वहां कई तरह की समस्यायें पैदा हो सकती हैं। बाढ़ के पानी से जल जनित रोगों की आशंका बढ़ सकती है।   

उन्होंने कहा कि चेन्नई कभी बेहद खूबसूरत शहर हुआ करता था वहां कई जलाशय, झील और नदियां थीं लेकिन अब उनका अतिक्रमण कर वहां मकान बनाये जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें स्थानीय प्रशासन की भी भूमिका है। इस पर अन्नाद्रमुक के सदस्यों ने भारी हंगामा किया। इस पर हेमामालिनी अपनी बात पूरी किए बिना बैठ गई।  

 
इस दौरान कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस तरह एक महिला सांसद की आवाज नहीं दबाई जानी चाहिए और अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से अनुरोध किया कि उन्हें अपनी बात पूरी करने का मौका दिया जाए। अध्यक्ष ने उनसे कहा, ‘‘हमें भी महिलाओं की चिंता है ज्योतिरादित्य जी।’’ 
 
इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने भी कुछ पूछना चाहा लेकिन भाजपा के एक सदस्य ने इसी दौरान अपनी बात रखनी चाहिये। इस पर बंदोपाध्याय ने कहा कि सदन विपक्ष के लिये है सत्ता पक्ष के लिए नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हेमामालिनी नहीं हूं कि बैठ जाऊं। वह महिला हैं इसिलए चुपचाप बैठ गई।’’ 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News