Shocking Video: गुरुग्राम के एक पॉश रेस्टोरेंट में सैंडविच में मिला ज़िंदा कीड़ा

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 08:36 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR से सटे  गुरुग्राम के PAUL रेस्टोरेंट में साफ-सफाई और फूड सेफ्टी पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। नाश्ता करने पहुंचे ग्राहक जिनका नाम सुलभ माथुर है उनके सैंडविच में एक ज़िंदा कीड़ा रेंगता हुआ मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है।

सुलभ माथुर के अपलोड किए गए वीडियो से पता चलता है कि कीड़ा मिलने से पहले ही वह लगभग आधा सैंडविच खा चुके थे। वीडियो में ब्रेड बन के बीच रखे मीट के ऊपर एक सफ़ेद कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। माथुर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आज होराइज़न सेंटर के Paul's में चौंकाने वाली घटना हुई। हम सुबह करीब 11 बजे नाश्ते के लिए गए और 6-7 डिश ऑर्डर कीं। एक ज़िंदा कीड़ा देखकर हम हैरान रह गए।    

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sulabh Mathur (@sm.0902)

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इस घटना पर हैरानी जताई, जबकि कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट में अपने बुरे अनुभवों के बारे में भी बताया। माथुर ने एक फ़ॉलो-अप पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने रेस्टोरेंट मैनेजमेंट के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट अपलोड किया, मैनेजमेंट ने माफ़ी मांगने के लिए उनसे संपर्क किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा, PAUL इंडिया टीम का जवाब शेयर कर रहा हूं। वे माफ़ी मांगकर मामले को रफ़ा-दफ़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह उनकी तरफ़ से एक स्टैंडर्ड ड्राफ़्टेड जवाब है। चूंकि आप में से कई लोगों ने भी PAUL आउटलेट्स पर ऐसे ही अनुभव शेयर किए हैं, इसलिए ऐसा लगता है कि वे चीज़ों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेते हैं। 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की सख़्त कार्रवाई के बाद कई फ़ूड बिज़नेस पर साफ़-सफ़ाई और फ़ूड सेफ़्टी के नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra