LIVE Updates: Delhi की 7 सीटों पर वोटिंग, जानिए किसके सामने कौन?

punjabkesari.in Sunday, May 12, 2019 - 02:35 PM (IST)

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर शुरुआती कुछ घंटों में मतदान करने वालों में शामिल रहें।इस बार दिल्ली में मुकाबला काफी कड़ा और दिलचस्प है। जहां भाजपा ने इस बार दिल्ली की दो सीटों पर नए उम्मीदवार उतारे हैं वहीं कांग्रेस ने पुरानों पर ही दांव लगाया है। दिल्ली की सातों सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन(डीएमआरसी) ने चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रो तक पहुंचने की सुविधा के लिए सभी लाइनों पर सुबह चार बजे से ही अपनी सेवाएं शुरू कर दी थी।
PunjabKesari
चांदनी चौक
डॉ हर्षवर्धन (भाजपा)
जेपी अग्रवाल (कांग्रेस)
पंकज गुप्ता (आप)
PunjabKesari

पूर्वी दिल्ली
गौतम गंभीर (भाजपा)
अरविंदर सिंह लवली( कांग्रेस)
आतिशी (आप)
PunjabKesari
नई दिल्ली
मीनाक्षी लेखी (भाजपा)
अजय माकन (कांग्रेस)
बृजेश गोयल (आप)
PunjabKesari
उत्तर पूर्व दिल्ली
मनोज वाजपेयी (भाजपा)
शीला दीक्षित (कांग्रेस)
दिलीप पांडे (आप)

PunjabKesari
उत्तर पश्चिम दिल्ली(सु)
हंस राज हंस (भाजपा)
राजेश लिलोठिया (कांग्रेस)
गुग्गन सिंह (आप)


PunjabKesari
दक्षिणी दिल्ली
रमेश बिधूड़ी (भाजपा)
बॉक्सर विजेंद्र सिंह (कांग्रेस)
राघव चड्ढा (आप)


PunjabKesari
पश्चिमी दिल्ली
प्रवेश वर्मा (भाजपा)
महाबल मिश्र (कांग्रेस)
बलवीर सिंह (आप)

सुबह-सुबह मतदान करने वालों में दीक्षित, माकन, हर्षवर्धन, गंभीर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल शामिल रहे। चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल ने वोट डाला। वहीं राहुल गांधी भी वोट डालने पहुंचे। पिछली बार सभी सातों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। साल 2014 के चुनाव में 65.07 प्रतिशत मतदान हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News