Delhi Weather Today: दिल्ली में सुहाना हुआ मौसम, हल्की बारिश और बादलों ने दिलाई उमस से राहत
punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 11:41 AM (IST)
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। बुधवार को दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि मौसम विभाग ने शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में दिल्ली में हल्की बारिश हुई। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: संगीत जगत से आई बुरी खबर: 80 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं यह Famous Singer
सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। सुबह 8:30 बजे सफदरजंग में सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई।
