हड़ताल के बाद अनंतनाग में जनजीवन हुआ सामान्य

punjabkesari.in Monday, Mar 26, 2018 - 02:33 PM (IST)

अनंतनाग : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने के विरोधस्वरूप की गई दो दिन की हड़ताल के बाद सोमवार को यहां जन जीवन पटरी पर लौट आया। सुबह अनंतनाग में सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले और सडक़ों पर वाहन दौड़ते देखे गये। सरकारी कार्यालयों और बैंकों में कामकाज सामान्य रहा तथा शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षण सामान्य रूप से शुरू हुआ।

 

सुरक्षा कारणों से शनिवार को स्थगित की गयी रेल सेवाएं यहां कल से ही पुन: शुरू कर दी गयी थी। अनंतनाग में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News