ट्रेन में लड़की की फोटो खींच रहे लड़के को सिखाया सबक, देखें Video
punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2017 - 02:16 PM (IST)

नई दिल्ली: आए दिन महिलाओं और लड़कियों के साथ ट्रेनों में छेड़छाड़ और गंदी हरकतों के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक लड़का और लड़की जमकर बहस कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ट्रेन में लड़के ने एक लड़की की तस्वीर लेने की कोशिश की लेकिन वह रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद पहले तो वह फोटो लेने की बात से इंकार करता लेकिन बहस बढऩे के बाद लड़के ने कुबूल किया कि उसने फोटो ली है। लड़के का कहना है कि उसे लड़की का टैटू अच्छा लग रहा था और इसी वजह से उसने फोटो ली थी।
जब लड़की ने बिना इजाजत फोटो लेने का विरोध किया तो वह अपनी गलती कुबूलने के बाद भी लगातार यह कहता रहा कि उसने कुछ गलत नहीं किया। उल्टा उसने लड़की को ही चैलेंज करते हुए कहा कि अगर उसमें हिम्मत है तो मुझे पुलिस के पास लेजाकर दिखाए। लड़की का दावा है कि वह लड़का पहले भी इसी तरह की हरकतों को अंजाम दे चुका है। इस पूरी घटना का वीडियो फेसबुक में शेयर किया गया। वीडियो के साथ बंगाली भाषा में फेसबुक यूजर ने घटनाक्रम की जानकारी दी है।