88 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर का निधन, 48,000 से ज्यादा गीत गाए
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 09:24 PM (IST)
नेशनल डेस्क : दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी का शनिवार को मैसुरु के एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वह 88 वर्ष की थीं। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एस. जानकी ने मुख्य रूप से कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में 48,000 से अधिक गीत गाए। करीब छह दशक लंबे संगीत करियर में उन्होंने फिल्मों, एल्बमों, टेलीविजन और रेडियो के लिए लगभग 20 भारतीय भाषाओं में गीत गाए, इनमें हिंदी, ओड़िया, तुलु, उर्दू, पंजाबी और बांग्ला भाषाएं शामिल हैं।
