भोजपुरी सुपरहिट गाने का मजेदार नाइजीरियन वर्जन तैयार, सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुआ वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2017 - 05:28 PM (IST)

नई दिल्लीः किसी इंग्लिश गाने का हिंदी वर्जन तो आपने खूब सुना होगा लोकिन अब सोशल मीडिया पर एक भोजपुरी सुपरहिट गाने लॉलीपॉप लागेलू का मजेदार नाइजीरियन वर्जन खूब वायरल हो रहा है । इसे तैयार किया है सैमुअल सिंह ने।  हिन्दुस्तानी सरनेम का इस्तेमाल करने वाले सैमुअल सिंह जन्म से बेशक नाइजीरियन हैं लेकिन इनका दिल हिन्दुस्तानी है। इनकी तुलना आप भूतपूर्व पाकिस्तानी गायक अदनान सामी से कर सकते हैं जो अब भारतीय नागरिक बन चुके हैं। 
सैमुअल सिंह उभरते पॉप सिंगर हैं और हिन्दी, भोजपुरी पंजाबी गानों को नाइजीरियन टच के साथ गाते हैं। सोशल मीडिया में इनका गाना बेहद पॉपुलर हो रहा है। हाल ही में इन्होंने भोजपुरी सुपरहिट गाने लॉलीपॉप लागेलू का नाइजीरियन वर्जन  2 जुलाई को यूट्यूब पर डाला गया जिसे अबतक लगभग 5 लाख लोग देख चुके हैं  और 15 हजार लोग शेयर कर चुके हैं। इससे पहले सैमुअल सिंह ने पंजाबी पॉपर हनी सिंह के एक गाने को भी अपने अंदाज में पेश किया है। सैमुअल सिंह ने हनी सिंह के गाने कुडिए नी तेरे, ब्राउन रंग ने को अफ्रीकी बीट्स में सजाकर यूट्यूब में डाला। इनका ये प्रयोग काफी पॉपुलर हो रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News