IMD Weather Update: सावन के आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन पर देशभर में बारिश का अलर्ट

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 09:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क: सावन के आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन के त्योहार पर देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों का मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन चिपचिपी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि आज शाम तक दिल्ली के मौसम में बदलाव आ सकता है। राजधानी में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश की संभावना है। IMD ने उत्तर प्रदेश समेत 10 से ज्यादा राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश और बिहार में मानसून की गति धीमी रहेगी, जबकि पश्चिम बंगाल में 21 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं। आइए जानते हैं देशभर में आज का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली का मौसम
दिल्ली में बीते दिन लगातार 18वें दिन भारी बारिश हुई, जिससे चांदनी चौक समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। बीते दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी राजधानी के आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, और मौसम विभाग ने हवाओं के साथ अच्छी बारिश का अलर्ट दिया है। 24 अगस्त तक दिल्ली का मौसम खराब बना रह सकता है। आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, आज और कल देश के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान है। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट है उनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा शामिल हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News