प्रदर्शन कर रहे लालू समर्थकों ने DM और SP पर किया हमला

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2017 - 07:30 PM (IST)

नई दिल्ली: महागठबंध टूटने के बाद बिहार में विवाद बढ़ता ही दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ राजद और जेडीयू के बीच आरोपों का सिलसिला जारी है वहीं लालू प्रसाद यादव की पार्टी के समर्थकों ने उनके गढ़ छपरा में जाम लगा दिया। गुस्साए आरजेडी कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसपी पर भी पत्थरबाजी की। माहौल बिगड़ता देख डीएम और एसपी घटनास्थल से वापस लौट गए। महागठबंधन टूटने के बाद आरजेडी कार्यकत्र्ता पटना सहित पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। नीतीश के भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने से आरजेडी कार्यकर्ताओं में रोष है। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पटना स्थित महात्मा गांधी सेतु पर भी जाम लगा दिया। इसी क्रम में छपरा में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।PunjabKesari

डीएम ने भागकर बचाई जान
आरजेडी कार्यकर्ता भाजपा के समर्थन से फिर सीएम बने नीतीश के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सूचना मिलने पर छपरा कलेक्टर हरिहर प्रसाद और एसपी अनुसुइया रण सिंह कुछ फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इसी बीच आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी शुरू कर दी है। कलेक्टर ने बताया कि जाम कर रहे लोग काफी उग्र थे। हमारी गाड़ी जैसे ही पहुंची लोग पथराव करने लगे। हमारे साथ पर्याप्त पुलिस बल नहीं था। लोगों को समझाने के लिए वह जैसे ही आगे बड़े तो उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने उन्हे किसी तरह बचाया। जान बचाने के लिए मैं अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से चला आया। डीएम और एसपी पर हुए हमले के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News