CM की समीक्षा यात्रा पर तेजस्वी ने की टिप्पणी, जल संसाधन मंत्री ने किया पलटवार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 13, 2017 - 07:24 PM (IST)

पटना: बिहार में सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ट्वीट करते हुए लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहें हैं। मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा को लेकर तेजस्वी द्वारा दिए गए बयान पर बिहार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने करारा पलटवार किया है।

जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने लालू परिवार पर करारा तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा पर बोलने वाले लोग भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि पूरे लालू परिवार को आने वाले चुनावों में जनता सबक सिखा देगी। रंजन सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में राज्य का बिल्कुल भी विकास नहीं हुआ था। लालू ने अपने कार्यकाल में केवल बेनामी संपत्ति अर्जित करने का काम किया है। 

जदयू नेता ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार केवल राज्य के विकास पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि समीक्षा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सभी विकास कार्यों का जायजा लेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News