93 के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी और शाह ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2020 - 10:35 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के सातवें उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी आज अपना 93वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने उन्हे शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। 

PunjabKesari

देश के विकास में आडवाणी ने निभाई अहम भूमिका: पीएम मोदी 
मोदी ने रविवार को अपने बधाई संदेश में लिखा कि भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

PunjabKesari

शाह ने भी दी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई। उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएँ देता हूं और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं। 

PunjabKesari

आडवाणी है करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श: नड्डा
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए रविवार ईश्वर से उनके आरोग्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। नड्डा ने आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए ट्वीट किया कि  राजनीति में अपने समर्पण व सिद्धांतों से करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय  लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके आरोग्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News