15 अगस्त से पहले जगमगा उठा लाल चौक, 29 साल पहले मोदी- जोशी ने यहां फहराया था तिरंगा

punjabkesari.in Saturday, Aug 07, 2021 - 02:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  पूरे देश में  स्वतंत्रता दिवस की तैयारी  जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच श्रीनगर के लाल चौक से देश को गौरवान्वित करने की तस्वीरें सामने आई है। लाल चौक को स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रोशन कर दिया गया, जिसे देश हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। 

PunjabKesari

कुछ साल पहले तक जिस लाल चौक के घंटाघर पर तिरंगा फहराना भी राष्ट्रीय घटना होती थी, आज उसी इमारत को तिरंगे के रंग में रंग देख ये कहना  गलत नहीं होगी कि जम्मू- कश्मीर बदल रहा है।  श्रीनगर के मेयर ने ट्वीटर पर तस्वीरें जारी कर बताया कि  लाल चौक को स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रोशन कर दिया गया है। नई घड़ियां फिट कर दी गई हैं। श्रीनगर नगर निगम ने बहुत अच्छा काम किया। 

PunjabKesari
बता दें कि लाल चौक हमेशा से ही बहस का एक मुद्दा रहा था और यहां तिरंगा फहराने को लेकर गिरफ्तारियां भी हुई हैं। करीब 29 साल पहले वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ जाकर उस समय लाल चौक में तिरंगा फहराया था जब घाटी में आतंकवाद चरम पर था। तब अलगवादियों और आतंकियों ने चुनौती दी थी कि लालचौक पर तिरंगा नहीं फहराने दिया जाएगा लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच मुरली मनोहर जोशी तथा नरेंद्र मोदी ने वहां तिरंगा  फहराया था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News