Kuldeep-Vanshika: कुलदीप यादव-वंशिका का भव्य रिसेप्शन, गंभीर-जडेजा सहित कई दिग्गज पहुंचे, CM योगी ने दिया आशीर्वाद
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 09:50 PM (IST)
नेशनल डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका चड्ढा के शादी के रिसेप्शन का आयोजन मंगलवार को लखनऊ में धूमधाम से किया गया। इस खास मौके पर क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद
रिसेप्शन में योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। जैसे ही योगी आदित्यनाथ मंच पर आए, कुलदीप यादव ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा माहौल उत्साह और खुशियों से भरा नजर आया।

क्रिकेट दिग्गजों की मौजूदगी
इस कार्यक्रम में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी शामिल हुए। उनके अलावा स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ पहुंचे। रिसेप्शन में कई अन्य क्रिकेटर और करीबी दोस्त भी नजर आए, जिससे यह समारोह और भी खास बन गया।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath attends the wedding reception of Indian cricket team's World Cup-winning star spinner Kuldeep Yadav and Vanshika in Lucknow. pic.twitter.com/CINl4hAEyG
— ANI (@ANI) March 17, 2026
मसूरी में हुई थी शादी
कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी की है। दोनों की शादी मसूरी में शनिवार को एक निजी समारोह में हुई थी। इस शादी में केवल परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत के कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुईं।
रिसेप्शन में लगा दिग्गजों का तांता
लखनऊ में आयोजित रिसेप्शन में मेहमानों की लंबी कतार देखने को मिली। क्रिकेट और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई बड़े नाम इस कार्यक्रम का हिस्सा बने और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद नई शुरुआत
कुलदीप यादव हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। इस बड़ी उपलब्धि के तुरंत बाद उन्होंने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की है। अब जल्द ही 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2026 सीजन में कुलदीप यादव Delhi Capitals के साथ जुड़ सकते हैं। यह रिसेप्शन समारोह कुलदीप और वंशिका के लिए यादगार रहा, जिसमें खेल और राजनीति जगत की बड़ी हस्तियों ने शामिल होकर इस खास दिन को और भी खास बना दिया।
