Kuldeep Yadav Wedding: शादी के बंधन में बंधेंगे वर्ल्ड चैंपियन कुलदीप यादव, इस दिन मसूरी की वादियों में लेंगे सात फेरे, जानिए कौन है मंगेतर?

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 12:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और T20 World Cup Winner कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये दिग्गज क्रिकेटर अपनी जिदगी की नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं। कुलदीप मसूरी की वादियों में अपनी मंगेतर वंशिका संग शादी के बंधन में बंधेंगे।  

PunjabKesari

मसूरी की पहाड़ियों में गूंजेगी शहनाई

शादी की रस्में 13 मार्च से हल्दी और मेहंदी के साथ शुरू हो जाएंगी, जिसके बाद 14 मार्च को एक निजी रिजॉर्ट में दोनों सात फेरे लेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस जोड़े की सगाई पिछले साल जून में ही हो गई थी। हालांकि, भारतीय टीम के बिजी शेड्यूल के चलते शादी की तारीख को नवंबर से बढ़ाकर अब मार्च तय किया गया है।

PunjabKesari

लखनऊ में सजेगी सितारों भरी शाम

शादी के बाद 17 मार्च को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 'सेंट्रम होटल' में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा। इस जश्न में क्रिकेट जगत के दिग्गजों के साथ-साथ बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। कुलदीप के कई विदेशी दोस्त भी इस खास मौके पर शिरकत करने लखनऊ पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष आमंत्रण

कुलदीप यादव के पिता, राम सिंह यादव ने हाल ही में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें विवाह का निमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने परिवार को अपनी शुभकामनाएं दीं और समारोह में शामिल होने का आश्वासन भी दिया। रिसेप्शन में यूपी सरकार के कई मंत्रियों और राज्य की नामचीन हस्तियों का जमावड़ा लगने वाला है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News