कृष्णा तीरथ की घर वापसी, भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुईं शामिल
punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 06:58 PM (IST)
नेशनल डेस्कः पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने शुक्रवार को घर वापसी की। उन्होंने भाजपा छोड़कर फिर से कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। वह 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि भाजपा से मोहभंग होने के बाद पार्टी छोड़ दी है।
Delhi: Former Union Minister Krishna Tirath quits BJP,rejoins Congress pic.twitter.com/zIrO0FuuMl
— ANI (@ANI) April 12, 2019
कृष्णा तीरथ मनमोहन सरकार में बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं। उन्हें साल 2014 में कांग्रेस ने दिल्ली की उत्तर-पश्चिम सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया था। लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार उदित राज से चुनाव हार गईं थीं। इसके बाद 2015 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी ज्वॉइन करवाई थी। कृष्णा तीरथ 19 जनवरी 2015 को भाजपा में शामिल हुईं थीं।
कृष्णा तीरथ को राजनीति का लंबा अनुभव है। वह साल 1984 से लेकर 2004 तक कांग्रेस की विधायक रहीं। 1998 में कृष्णा तीरथ ने शीला दीक्षित सरकार में समाज कल्याण, एससी और एसटी और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। 2003 में कृष्णा तीरथ दिल्ली सरकार में डिप्टी स्पीकर बनीं।