Digital farewell: वक्त बदला, सरकार बदली और अब 'फॉलो लिस्ट' भी! शुभेंदु के शपथ लेते ही कोलकाता पुलिस ने ममता से तोड़ा नाता

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 05:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का असर अब सरकारी तंत्र और सोशल मीडिया पर भी साफ दिखने लगा है। शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कोलकाता पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी को अनफॉलो कर दिया है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर बदला समीकरण

कोलकाता पुलिस का आधिकारिक अकाउंट अब जिन प्रोफाइल को फॉलो कर रहा है, उनमें सत्ता का नया केंद्र साफ झलक रहा है। वहां की पुलिस ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को अनफॉलो कर दिया है। कोलकाता पुलिस की फॉलोअर लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनका कार्यालय का नाम भी जुड़ गया है। वर्तमान में कोलकाता पुलिस कुल 42 अकाउंट्स को फॉलो कर रही है, जिसमें टीएमसी के बड़े नेताओं का नाम हटा दिया गया है।

ममता बनर्जी की 'प्रोफाइल' भी बदली

ममता बनर्जी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी सत्ता जाने का असर दिखा। शनिवार दोपहर 12 बजे तक ममता बनर्जी के एक्स (X) और फेसबुक पेज पर उनकी पहचान 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री' के रूप में दर्ज थी। शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही इसे बदलकर अब सिर्फ 'ममता बनर्जी' कर दिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News