जानिए कौन है देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल?, हरियाणा में लड़ेंगी चुनाव

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2024 - 06:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की सबसे अमीर महिलाओंं में शामिल सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) के पास वर्तमान में मात्र 48,000 रुपए की नकद राशि है। हालांकि उनके नाम पर कुल 270.64 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें से 165 करोड़ रूए के तो सिर्फ शेयर ही हैं। यह जानकारी उन्होंने हिसार विधानसभा सीट से दाखिल किए नामांकन शपथ पत्र में दी है।
PunjabKesari
165 करोड़ के शेयर, 80 करोड़ की जमीन और...
बता दें कि बीते गुरुवार को ओपी जिंदल ग्रुप (OP Jindal Group) की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। नामांकन शपथ पत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक, सावित्री जिंदल के विभिन्न बैंक खातों में करीब 4.09 करोड़ रुपए जमा हैं। उनके पास 165 करोड़ रुपये के शेयर और  लगभग 20 करोड़ रुपए के गहने हैं। इसके अतिरिक्त, उनके पास करीब 80 करोड़ रुपए की कृषि और गैर-कृषि योग्य जमीन भी है।
PunjabKesari
इसी साल मार्च में सावित्री जिंदल के बेटे पूर्व सांसद नवीन जिंदल भाजपा में शामिल हुए थे। वह कुरुक्षेत्र से भाजपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ कर सांसद बने हैं। नवीन जिंदल के भाजपा में शामिल होने के 3 दिन बाद ही पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई थीं। उन्हें उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव में पार्टी उन्हें हिसार विधानसभा से टिकट जरूर देगी। मगर पार्टी ने पूर्व विधायक व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता पर तीसरी बार भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट थमाया। जिस पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।

सावित्री जिंदल का इन उम्मीदवारों से होगा मुकाबला
हिसार विधानसभा सीट पर सावित्री जिंदल के सामने BJP, कांग्रेस, जजपा और आप के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। बीजेपी ने सिटिंग विधायक कमल गुप्ता को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने राम निवास रारा पर भरोसा जताया है। वहीं, जजपा ने रवि अहूजा और आम आदमी पार्टी ने संजय सतरोदिया को मैदान में उतारा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News