जानें कौन है लप्पू सा सचिन..झींगुर सा लड़का बोलने वाली वायरल भाभी
punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 05:58 AM (IST)

नेशनल डेस्कः नोएडा के रबूपुरा में रह रहे सचिन और सीमा की कहानी के चर्चे अभी थमे नहीं है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों की कहानी में सचिन की एक पड़ोसन भी काफी फेमस हो गई है।
हम बात कर रहे हैं ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव की रहने वाली मिथिलेश भाटी की। जिन्होंने मीडिया को सचिन के बारे में बात करते हुए कहा था कि, "लप्पू सा सचिन, क्या है सचिन में, झिंगुर जैसी शक्ल है, वो इससे प्यार करेगी.." मिथिलेश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हा रहा है।
यूपी के म्याना गांव की रहने वाली है मिथिलेश भाटी
आपको बता दें कि मिथिलेश भाटी सचिन मीणा के पड़ोस में रहती हैं। जो यूपी के म्याना गांव की रहने वाली है। इन दिनों वो कई महिलाओं के साथ सीमा हैदर के भारत आने पर विरोध जता रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने सीमा के फिल्म में काम करने को लेकर कहा कि, क्या फिल्ममेकर को उससे बड़ी हीरोइन नहीं मिली..और वो भी गृहणी से सीधी बंदरिया की तरह उछली है..” इसके अलावा मिथिलेश भाटी किसान एकता संघ की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ एक आशा कार्यकर्ता भी। वहीं उनके पति एक किसान हैं।
लप्पू और झींगूर का मतलब
एक टीवी चैनल पर बातचीत करते हुए मिथिलेश भाटी ने बताया कि लप्पू और झींगूर का मतलब क्या होता है। लप्पू सा सचिन, झींगूर सा लड़का, बोलना उसको आता नहीं है। बोल वो सकता नहीं है। इसमें ऐसा क्या है, जो सीमा हैदर उसे प्यार करेगी इससे। यह एक नॉर्मल सी बात है। मिथिलेश भाटी ने कहा कि झींगूर का मतलब होता है। जैसे सावन में बारिशों का महीना है। अगर ज्यादा दिनों तक कोई कपड़ा, उसमें कॉकरोच टाइम पड़ जाते हैं सफेद सफेद। लप्पू नॉर्मल सी बात है। लप्पू का मतलब होता है जो लड़का बोल नहीं पाता है। जो बहुत सीधा होता है।
मिथिलेश बोलीं- सचिन नहीं खेलता था पब्जी
पब्जी वाली कहानी पर भिथिलेश भाटी ने कहा कि एक वीडियो में कहते हुए सुना है, सचिन भईया को भी सुना है। मैं तो खेलता ही नहीं था। यहीं खेलती थी। क्या उसके भूत के साथ खेलती थी। किसके साथ खेलती थी भाई। सचिन ने मना कर दिया। कहते हैं न जैसे एक तोते को रटवा देते हैं न। जैसे तोता बोलता है, वही हाल कर रखा है बेचारे सचिन का।
सीमा के इशारों पर काम करते हैं सचिन भइया
मिथिलेश भाटी ने आगे कहा कि जो सीमा कहती है वही करता है सचिन। सचिन पर हावी होती है सीमा। कितना प्यार करेगी। प्यान न हो गया बीर बल की खिचड़ी हो गई। चार बच्चे हो गए। पहला प्यार तो बच्चों को ही जाएगा। अभी भी तुझमें गुंजाइश है कि तू अभी भी पति बन रही है।