Gold Investment: जानिए सोने में निवेश करने का कौन-सा है सबसे फायदेमंद तरीका और कौन सा है नुकसानदेह

punjabkesari.in Friday, Oct 24, 2025 - 06:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क : आज के समय में फाइनेंशियल स्ट्रॉन्ग (Financially Strong) होना हर किसी के लिए जरूरी है। सिर्फ बचत करना ही काफी नहीं है, बल्कि सही जगह निवेश करना भी आवश्यक है। इस बीच, गोल्ड यानी सोने में निवेश करना एक पारंपरिक और भरोसेमंद तरीका माना जाता है। खासतौर पर अभी सोने की कीमत तेजी से बढ़ रही है, इसलिए इसमें निवेश करना लाभकारी हो सकता है। लेकिन कई लोग यह नहीं जानते कि गोल्ड में निवेश का सबसे अच्छा तरीका क्या है।

गोल्ड में निवेश के तरीके

मार्केट में गोल्ड में निवेश करने के कई विकल्प मौजूद हैं। इनमें मुख्य हैं:

  1. गोल्ड ज्वैलरी बनवाना
  2. गोल्ड बार्स खरीदना
  3. डिजिटल गोल्ड खरीदना
  4. गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF)

हर तरीके के अपने फायदे और नुकसान हैं। निवेश का सही तरीका चुनना आपकी जरूरत और सुविधा पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें - मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन, 10 साल से इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थी अभिनेत्री

गोल्ड ETF सबसे बेहतर विकल्प

वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, गोल्ड ETF निवेश का सबसे अच्छा तरीका है। यह डिजिटल तरीका है, जिसमें आप घर बैठे ऑनलाइन गोल्ड खरीद सकते हैं। इसमें सोने को फिजिकली संभालने की चिंता नहीं होती, और निवेशक को अच्छी लिक्विडिटी मिलती है। इसके अलावा, गोल्ड ईटीएफ की प्रक्रिया पूरी तरह ट्रांसपेरेंट होती है और इसमें कोई छुपे हुए चार्ज नहीं होते। इस पर GST भी नहीं लगता, जिससे यह और भी फायदेमंद बन जाता है।

फिजिकल गोल्ड में निवेश

अगर फिजिकल गोल्ड में निवेश करना हो तो गोल्ड बार्स खरीदना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है। बार्स में आपको सही मात्रा में सोना मिलता है और इसे आसानी से बेचा या खरीदा जा सकता है।

गोल्ड ज्वैलरी निवेश में नुकसान

गोल्ड ज्वैलरी निवेश का सबसे कम प्रभावी तरीका माना जाता है। हालांकि इसमें ज्वैलरी और निवेश दोनों का लाभ मिलता है, लेकिन इसमें कई खर्चे जुड़े होते हैं। ज्वैलरी बनवाने में प्योर गोल्ड का इस्तेमाल कम होता है, जबकि मेकिंग चार्ज, डिजाइन प्रीमियम और वेस्टेज फीस जैसी लागत जुड़ जाती है। जब इसे बेचते हैं तो ज्वैलर ये खर्च काट लेता है, जिससे निवेश का रिटर्न कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Gold Price Today: दिवाली के बाद लगातार घट रहे सोना-चांदी के दाम, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों मे क्या है रेट

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News