सबसे क्रूर मौत की सजा: जानिए किन देशों में दी जाती है ऐसी दर्दनाक सजाएं, सुनकर कांप जाएगी रूह

punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 03:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क। दुनियाभर में अपराधियों को उनके गुनाहों के लिए अलग-अलग तरह की सजाएं दी जाती हैं। इनमें से कुछ सजाएं इतनी क्रूर और अमानवीय हैं कि उनके बारे में सुनकर ही रूह कांप जाती है। आज हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बता रहे हैं जहां मौत की सजा देने के सबसे क्रूर और दर्दनाक तरीके अपनाए जाते हैं।

ईरान: पत्थरों और क्रेन से मौत

ईरान में फांसी की सजा आम है जो अक्सर क्रेन से लटकाकर दी जाती है। 2024 में यहां कम से कम 972 लोगों को फांसी दी गई थी। इसके अलावा ईरान के कानून में पत्थर मारकर (Stone Pelting) मौत की सजा का भी प्रावधान है खासकर व्यभिचार जैसे अपराधों के लिए। इस सजा में दोषी को पत्थरों से तब तक मारा जाता है जब तक उसकी मौत न हो जाए। खास बात यह है कि पत्थर इतने बड़े नहीं होने चाहिए कि तुरंत मौत हो जाए बल्कि दर्द को बढ़ाने के लिए छोटे रखे जाते हैं।

PunjabKesari

चीन: दुनिया का सबसे बड़ा जल्लाद

चीन को दुनिया में सबसे ज्यादा मौत की सजा देने वाला देश माना जाता है। यहां हर साल हजारों लोगों को मौत की सजा दी जाती है लेकिन यह जानकारी गुप्त रखी जाती है। यहां मुख्य रूप से गोली मारकर या जहरीला इंजेक्शन देकर मौत दी जाती है। यह सजा हत्या, ड्रग्स तस्करी और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर अपराधों के लिए दी जाती है।

सऊदी अरब: तलवार से सिर कलम

सऊदी अरब में मौत की सजा देने का एक बेहद ही क्रूर तरीका सिर कलम करना है। दोषी को चौराहे या जेल के पास एक जगह पर ले जाया जाता है। उसकी आंखों पर पट्टी बांधी जाती है और हाथ पीछे बांध दिए जाते हैं। इसके बाद एक तेज तलवार से उसकी गर्दन काट दी जाती है। यह सजा व्यभिचार, ईशनिंदा (धर्म का अपमान) और जादू-टोना जैसे आरोपों के लिए दी जाती है।

यह भी पढ़ें: कुछ तो शर्म कर ले भाई! चलती बाइक पर कपल ने कर डाली शर्मनाक हरकत, बुलेट की टंकी पर बैठी गर्लफ्रेंड का Video धड़ल्ले से हुआ Viral

यमन: गोली मारकर और पत्थर से मौत

यमन में मौत की सजा के चार तरीके हैं: गोली मारना, फांसी, सिर कलम करना और पत्थर से मारना। यहां सबसे ज्यादा गोली मारकर मौत की सजा दी जाती है। इसमें कैदी को जमीन पर उल्टा लिटाकर गोली मारी जाती है। यह सजा देशद्रोह, हत्या और धर्म बदलने जैसे अपराधों के लिए दी जाती है।

PunjabKesari

उत्तर कोरिया: सार्वजनिक रूप से गोली मारना

उत्तर कोरिया में मौत की सजा राजद्रोह या शासन विरोधी गतिविधियों के लिए ही नहीं बल्कि छोटे-मोटे अपराधों के लिए भी दी जाती है। यहां मुख्य तरीका गोली मारकर या फायरिंग स्क्वॉड है। यह सजा अक्सर सार्वजनिक रूप से दी जाती है ताकि लोगों में डर पैदा हो सके।

यह भी पढ़ें: हाई-टेक S*X रैकेट: व्हाट्सएप पर भेजते थे लड़कियों की तस्वीरें और डील होती थी ऑन स्पॉट! फिर किराए के मकान में प्रीमियम ग्राहक...

अमेरिका: इलेक्ट्रिक चेयर से सजा-ए-मौत

अमेरिका के कुछ राज्यों में मौत की सजा देने के लिए इलेक्ट्रिक चेयर का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें दोषी को कुर्सी पर बैठाकर आंखों पर पट्टी बांध दी जाती है। फिर उसे 30 सेकंड तक 500 से 2000 वोल्ट तक के बिजली के झटके दिए जाते हैं जब तक कि उसकी मौत न हो जाए।

दुनिया के 58 देशों में फांसी की सजा दी जाती है जबकि 73 देशों में गोली मारकर मौत की सजा का प्रावधान है लेकिन इन क्रूर तरीकों ने मौत की सजा को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News