जानिए, कितना होगा भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेन का किराया

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2016 - 11:54 AM (IST)

नई दिल्ली: बुधवार को संसद में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जाने वाली बुलेट ट्रेन का किराया एसी प्रथम श्रेणी के वर्तमान किराए का डेढ़ गुना प्रस्तावित किया है। सिन्हा ने बताया कि अभी मुंबई और अहमदाबाद के बीच दुरंतो एक्सप्रेस में प्रथम श्रेणी एसी का किराया 2,200 रुपए है। 
 
इसका मतलब यह हुआ कि बुलेट ट्रेन का किराया 3,300 रुपए होग। दोनों शहरों के बीच की दूरी 508 किलोमीटर है। जापान में टोक्यो और ओसाका के बीच करीब इतनी ही दूरी (550 किलोमीटर) तय करने के लिए वहां के बुलेट ट्रेन सिंकनसेन का किराया करीब 8,500 रुपए है।
 
लोकसभा में दिए लिखित जवाब में सिन्हा ने कहा कि बुलेट ट्रेन के प्रथम चरण में अधिकतम डिजाइन गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और संचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। बुलेट ट्रेन से दोनों शहरों के बीच दूरी तय करने में दो घंटे सात मिनट लगेंगे। वहीं बीच के पड़ावों पर रुकने के समय को जोड़ते हुए यह दो घंटे 58 मिनट होंगे। सिन्हा ने बताया कि मार्ग में कुल 12 स्टेशनों का प्रस्ताव है। इस  परियोजना पर कुल 97,636 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News