28 जून को Zee Punjabi पर होगा Dakuaan Da Munda 3 का World Television Premiere, दर्शकों को मिलेगा एक्शन और इमोशन का डबल डोज

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 04:12 PM (IST)

Dakuaan Da Munda 3 : सुपरहिट फिल्म Dakuaan Da Munda का तीसरा पार्ट Dakuaan Da Munda 3 अब पहली बार टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है। Zee Punjabi ने फिल्म के वर्ड टेलीविज़न प्रीमियर का ऐलान कर दिया है, जिसे दर्शक 28 जून को दोपहर 1 बजे देख सकेंगे। जो लोग बड़े पर्दे पर इस फिल्म को नहीं देख पाए थे, वो अब घर बैठे ही इसका आनंद ले सकेंगे। 

आपको बता दें कि फिल्म Dakuaan Da Munda 3 सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह फिल्म आज-कल के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करती है। इस फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट को भी दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिला और अब तीसरा भाग भी लोगों के दिल में अपनी जगह बना ही लेगा। इस फिल्म में एक्शन, संघर्ष और इमोशंस का मिश्रण देखने को मिलेगा। 

 फिल्म से निर्माताओं का मानना है कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सिनेमा एक मजबूत माध्यम है। इसी सोच के साथ निर्माता इस कहानी को बड़े पर्दे तक लेकर आए हैं, यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक सन्देश देने का भी काम करती है। 

स्टार कास्ट की बात की जाए तो इस मूवी में Dev Kharoud, Bani Sandhu, Kabir Duhan Singh, Drishti talwar, Navi Bhangu, Satinder Kassoana, Lakha Lehri, Raj Dhaliwal, Aarya Nagpal, Sukhi Khiala जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दमदार अभिनय और प्रभावशाली कहानी के साथ यह फिल्म दर्शकों को एक यादगार अनुभव देने का वादा करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News