खरगे का बड़ा बयान- ''मोदी सरकार में अरबपति बने खरबपति, गरीब हुए कंगाल''
punjabkesari.in Wednesday, Mar 26, 2025 - 05:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार में आर्थिक असमानता इतनी भयावह स्तर पर है कि अरबपति, खरबपति बन चुके हैं और गरीब, कंगाल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के बीच सरकार ‘‘सबका साथ, सबका विकास'' का ढिंढोरा पीटती फिर रही है।''
<
पिछले 78 वर्षों से किसी सरकार ने आम जनता को आर्थिक रूप से इतना कमज़ोर नहीं किया, जितना मोदी सरकार ने प्रताड़ित किया है !
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 26, 2025
आर्थिक असामनता भयावह स्तर पर है। अरबपति, खरबपति बन बैठें हैं, ग़रीब कंगाल हो रहें हैं।
ब्रिटिश-राज पूर्व, 1820 में, मध्यम वर्ग की आमदनी की जो स्थिति थी, वो… pic.twitter.com/yRW16ifwNZ
>
खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘पिछले 78 वर्षों से किसी सरकार ने आम जनता को आर्थिक रूप से इतना कमज़ोर नहीं किया, जितना मोदी सरकार ने किया है। आर्थिक असामनता भयावह स्तर पर है। अरबपति, खरबपति बन चुके हैं, (और) गरीब, कंगाल हो रहे हैं। ब्रिटिश-राज के दौरान 1820 में मध्यम वर्ग की आमदनी की जो स्थिति थी, वही (स्थिति) आज हो गई है।'' उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के आंकड़े बताते हैं कि भले ही वह कोई उन्नत डिग्री वाला व्यक्ति हो या कोई कुशल नौकरी कर रहा हो, फिर भी उसे दुनिया में सातवीं सबसे कम मजदूरी दी जाती है।
खरगे ने दावा किया कि मजदूरी वृद्धि दर 2006 में 9.3 % थी, जो 2023 में घटकर 0.1 % रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कर की मार, महंगाई और आर्थिक कुप्रबंधन से मध्यम वर्ग, ग़रीब और उपेक्षित वर्ग सिमट रहा है तथा मोदी सरकार ‘‘सबका-साथ, सबका विकास'' का ढिंढोरा पीटती फिर रही है।''