किसान आंदोलन : लंदन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, भारतीय उच्चायोग के सामने लहराए खालिस्तानी झंडे
punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 12:31 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन की आग देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी फैल चुकी है। रविवार को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग को भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान मोदी सरकार हाय-हाय के नारे और खालिस्तानी झंडा लहराते हुए दिखाई दिए। इस विरोध प्रदशर्न को रोकने के लिए स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया।
#WATCH: ‘Khalistani’ flags at a protest opposite Indian High Commission, London. The protest was to be against Indian farm laws. https://t.co/YeOWlFwokj pic.twitter.com/Ez5GF3MxzA
— ANI (@ANI) December 6, 2020
लगे भारत विरोधी नारे
लंदन में भारतीय उच्चायोग के विश्वेश नेगी ने दावा किया कि इस प्रदर्शन का नेतृत्व भारत विरोधी अलगाववादियों द्वारा किया गया है । यह लोग भारत में किसान विरोध प्रदर्शन के समर्थन की आड में अपने स्वयं के भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन भारत का आंतरिक मामला है और भारत सरकार प्रदर्शनकारियों से बात कर रही है।
#WATCH: London Police in full force giving protection to Indian High Commission while protestors raise anti-India slogans and some pro-farmer slogans. pic.twitter.com/AfFbZdhLbX
— ANI (@ANI) December 6, 2020
खालिस्तानी आतंकवादी भी प्रदर्शन में मौजूद
खबरों की मानें तो भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा भी मौजूद था और भारत विरोधी नारेजबाजी कर रहा था। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर जमा होने से पहले चेतावनी देते हुए कहा था कि हम पंजाब के किसानों के साथ खड़े हैं। प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए कई पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे और चेताया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कड़े नियम लागू हैं और अगर 30 से ज्यादा लोग जमा होते हैं तो गिरफ्तारी की जा सकती है और जुर्माना लगाया जा सकता है।