केरल के लोग जीते हैं सबसे लंबी जिंदगी

punjabkesari.in Tuesday, May 03, 2016 - 06:55 PM (IST)

नई दिल्ली: देश में सर्वाधिक साक्षरता दर में अव्वल रहने वाले केरल के नाम एक और कारनामा जुड़ गया है। जीवन प्रत्याशा (इंसान की औसतन उम्र) के मामले में केरल ने सभी राज्यों को पछाड़ दिया है। केरल में पुरुषों की जीवन प्रत्याशा जहां 74.2 साल तक है वहीं महिलाओं का आंकड़ा 78.1 साल है। यह आंकड़ा देश के सभी राज्यों से ज्यादा है।
 
 
देश की राजधानी दिल्ली में पुरुषों की औसत उम्र 73 और महिलाओं की 76.6 साल होने का आंकड़ा सामने आया है। पूरे देश में जीवन प्रत्याशा का पुरुषों का औसत 68.8 साल व महिलाओं का 71.1 साल है। ये आंकड़ा साल 2016-2020 की संभावना के मद्देनजर है। पूरे देश की औसत की बात करें तो पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 68.8 व महिलाओं की 71.1 साल संभावित मानी गई। देश में सबसे कम जीवन प्रत्याशा छत्तीसगढ़ की पुरुषों 65 साल और महिलाओं की 68 साल संभावित है।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News