Kerala Election 2026: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी: 55 उम्मीदवारों में VD सतीसन, चांडी ओम्मन, रमेश चेन्निथला समेत कई बड़े चेहरे मैदान में

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 07:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें कुल 55 नाम शामिल हैं। इस लिस्ट के जरिए पार्टी ने चुनावी मैदान में अपनी रणनीति साफ कर दी है।

कांग्रेस ने इस बार अपने कई मौजूदा विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है। कुल 20 वर्तमान विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। प्रमुख नेताओं में Ramesh Chennithala को हरिपाद, V. D. Satheesan को परवूर और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष Sunny Joseph को पेरावूर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री Oommen Chandy के बेटे Chandy Oommen को पुथुपल्ली सीट से मैदान में उतारा गया है। वे पहले से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं Ramya Haridas को चिरयिनकीझु और K. Muraleedharan को वट्टियूरकावु सीट से टिकट मिला है।

इन सभी नामों को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है। साथ ही पार्टी ने चुनावी प्रचार को मजबूत करने के लिए Pranav Vachhrajani और Vipin Yadav को केरल में सोशल मीडिया गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी है।

चुनाव कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है। Election Commission of India के अनुसार राज्य की सभी 140 सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। नामांकन की प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक चलेगी।

गौरतलब है कि 2021 के चुनाव में Pinarayi Vijayan के नेतृत्व में Left Democratic Front ने 99 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। इस बार United Democratic Front सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News