केजरीवाल ने यमुना की सफाई पर कहा, समय लगेगा लेकिन हम सफल होंगे

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 12:40 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को विश्वास जताया कि उनकी सरकार यमुना नदी को साफ करने में सफल होगी, यद्यपि इसमें समय लगेगा। केजरीवाल वर्तमान समय में दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं। 

उन्होंने यह बात एक ट्वीट के जवाब में कही जिसमें भारत में शहरी कायाकल्प परियोजनाओं और यमुना रिवर फ्रंट विकास की योजना के अवरूद्ध होने को लेकर सवाल किया गया था। केजरीवाल ने यमुना नदी को साफ नहीं करने और रिवर फ्रंट विकास परियोजना को लागू करने में विफलता के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को भी जिम्मेदार ठहराया। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्योंकि तब आप सरकार नहीं थी। अब यह होगा। चूंकि आप सरकार के कार्यकाल के दौरान अन्य क्षेत्रों में ठोस सुधार हुए हैं, हम नालों और यमुना को साफ करने में कड़ी मेहनत करेंगे। इसमें समय लगेगा। कोरियाई लोगों ने यह 27 महीने में किया। यद्यपि मुझे भरोसा है कि हम सफल होंगे।’’ केजरीवाल ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल की यात्रा के दौरान चियांगयेशियोन नदी का दौरा किया जिसे एक प्रदूषित जलस्रोत से एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल में तब्दील कर दिया गया।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News