केजरीवाल से मिले चंद्रबाबू नायडू, विपक्षी गठबंधन को लेकर हुई चर्चा

punjabkesari.in Saturday, Feb 02, 2019 - 12:07 AM (IST)

नई दिल्लीः तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने शुकवार की रात आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। यह मुलाकात आगामी लोकसभा चुनावों में विपक्षी दलों का महागठबंधन बनाने के प्रयासों के बीच हुई है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने यहां केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की और उनके बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘नायडू जी के साथ आज बैठक बहुत अच्छी रही। हम सब मिलकर मोदी सरकार से लड़ेंगे।’’ नायडू ने इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News