रातों-रात टूटा कहर: वैष्णो देवी मंदिर के पास बड़ा हादसा, अर्धकुमारी के पास हुई लैंडस्लाइड, 33 लोगों की मौत
punjabkesari.in Wednesday, Aug 27, 2025 - 12:02 PM (IST)
नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की चपेट में है। भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने राज्य के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है। खासकर कटरा क्षेत्र, जो माता वैष्णो देवी मंदिर के कारण धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र है, वहां स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। बारिश के कारण पहाड़ों में कई जगहों पर जमीन खिसक गई है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।
🚨 माँ वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से अब तक 30 की मौत की पुष्टि, 22 घायल.
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) August 27, 2025
भूस्खलन से हुआ यह हादसा जिसके बाद सेना और अर्धसैनिक बल राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
उधर जम्मू सहित डोडा और किश्तवाड़ में भी भारी बारिश ने तबाही मचाई है।#Flood #Floods #IndianArmy pic.twitter.com/gUxdsHtF4B
वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा
कटरा से माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन की चपेट में आकर अब तक 33 लोगों की जान चली गई है और 23 लोग घायल हुए हैं। यह मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए मुख्य रास्ता है, लेकिन अब मलबे से पूरी तरह ढक चुका है। एसएसपी रियासी, परमवीर सिंह के मुताबिक, बचाव दल मौके पर तैनात हैं और राहत कार्य तेजी से जारी है। हालांकि खराब मौसम और लगातार गिरते मलबे की वजह से ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।
#WATCH | Jammu, J&K: Road near the fourth Tawi bridge has been washed away as waterbodies swell following incessant heavy rainfall.
— ANI (@ANI) August 27, 2025
Latest visuals from the spot. pic.twitter.com/wWclLwwDjK
बादल फटने से नदियां उफान पर
26 अगस्त की देर रात जम्मू के कई इलाकों में बादल फटने की सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय नदियां और नाले उफान पर आ गए। तेज बहाव के साथ चट्टानें, पेड़ और मिट्टी बहकर नीचे आ गई, जिससे कई मकान जमींदोज हो गए। कई गांवों में संपर्क पूरी तरह टूट गया है और बिजली-पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है, दोपहर करीब 3 बजे भूस्खलन हुआ था।
J&K : माता वैष्णो देवी मंदिर के पास कल हुए लैंडस्लाइड में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 30 पहुंची। ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। खराब मौसम की वजह से यात्रा रोकी गई। pic.twitter.com/xXgHQCfa3H
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 27, 2025
प्रशासन अलर्ट पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर मौजूद हैं। सेना और NDRF की यूनिट्स को भी राहत और बचाव के लिए तैनात किया गया है। हेलिकॉप्टरों की मदद से फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए और अधिक बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।
यात्रा पर रोक की संभावना
स्थानीय प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल यात्रा स्थगित करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड भी स्थिति पर नजर रखे हुए है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है।
