snoring: नींद में खर्राटे लेने पर 5 साल की बेटी को बेरहम मां ने लोहे की गर्म रॉड से प्राइवेट पार्ट्स पर दागा

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2024 - 11:26 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  कोल्हापुर के हटकनंगले कसारवाड़ी से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक सौतेली मां ने पांच साल की बेटी को उसकी नींद में खर्राटे लेने पर बुरी तरह पीटा। इस पिटाई के दौरान बच्ची के शरीर पर गहरे चोट के निशान भी बन गए हैं। जब बच्ची का पिता घर आया और उसकी चोटें देखीं, तो उसने गहरे दुख और आंसू के साथ अपनी बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया और सौतेली मां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

घटना के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे, पूजा शुभम मगरे नामक सौतेली मां ने गुस्से में आकर लोहे की एक गर्म रॉड का उपयोग कर पांच साल की बच्ची के गाल, होंठ, मुंह और गर्दन पर हमला किया। इस बर्बरता की जानकारी मिलने पर पिता ने तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना कोल्हापुर के हटकनंगले क्षेत्र में हुई, और यह घटना सौतेली मां की क्रूरता की एक गंभीर मिसाल पेश करती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।

जालना के शाहपुर धांडेगांव के निवासी शुभम मोकिंद्राव मगरे ने पूजा नाम की महिला से दूसरी शादी की है और वे कसारवाड़ी में एक किरायेदार के घर में रहते हैं। शुभम अपनी पहली पत्नी के दो बच्चों के साथ भी रहते हैं। शुक्रवार को, शुभम काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, और उस दौरान उनकी पत्नी पूजा मगरे घर पर अकेली थी, जहां उसकी पांच साल की बेटी बिस्तर पर सो रही थी।

जब बच्ची नींद में खर्राटे लेने लगी, तो पूजा को गुस्सा आ गया। गुस्से में आकर, उसने लोहे की एक गर्म रॉड का इस्तेमाल कर बच्ची के गालों, होंठों, मुंह, गर्दन और प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

वहीं जब शुभम मगरे घर आया तो जैसे ही लड़की सामने आई तो उसने उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान देखे।  पांच साल की बच्ची की हालत देखकर उसकी आंखों में आंसू आ गए और  बच्ची का अस्पताल में इलाज किया गया। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंच गया। शुभम ने अपनी पत्नी पूजा मगरे के खिलाफ शिरोली एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने पूजा मगरे को गिरफ्तार कर लिया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News