कर्नाटक में राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद आज से होगा विधानसभा का मानसून सत्र

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 12:09 AM (IST)

बेंगलुरुः कर्नाटक में राजनीतिक अस्थिरता और कांग्रेस-जद(एस) सरकार की बेहद खराब स्थिति के बावजूद राज्य विधानसभा का मानसून सत्र  शुक्रवार से शुरू हो रहा है।

गौरतलब है कि गठबंधन सरकार के 16 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। राज्य विधानमंडल के सत्र की शुरुआत हाल ही में दिवंगत हुए कर्नाटक की विभिन्न हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के साथ होने की संभावना है। पिछले सत्र से इस सत्र के बीच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार गिरिश कर्नाड का निधन हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News