Karisma Kapoor Ex Husband Death: संजय कपूर को तीन दिन पहले मौत का हो गया था आभास!

punjabkesari.in Friday, Jun 13, 2025 - 09:43 AM (IST)

 नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया। यह दुखद घटना गुरुवार को ब्रिटेन में उस समय हुई जब वह पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनका निधन हो गया।

उनकी मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, खासकर उनकी एक पोस्ट ने लोगों को भावुक कर दिया है। संजय कपूर ने अपनी मृत्यु से महज तीन दिन पहले एक 'मंडे मोटिवेशन' पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था – “प्रगति के लिए साहसी विकल्पों की जरूरत होती है, परफेक्ट हालातों की नहीं... तुम्हारा समय इस धरती पर सीमित है।” अब इस पोस्ट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद उन्हें अपनी मौत का पूर्वाभास हो गया था।

अंतिम ट्वीट बना चर्चा का विषय

संजय कपूर की आखिरी सोशल मीडिया गतिविधि उनके निधन से छह घंटे पहले की थी। उन्होंने अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर संवेदना जताते हुए एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा – “अहमदाबाद में एयर इंडिया की दुखद दुर्घटना की भयानक खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं। इस मुश्किल घड़ी में उन्हें शक्ति मिले।”

व्यक्तिगत जीवन

संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से 2003 में शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं – बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और 2014 में दोनों अलग हो गए। 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ। बाद में संजय ने 2017 में मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से विवाह किया। इस विवाह से उन्हें एक बेटा अजारियस है, और उन्होंने प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा की भी परवरिश की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News