इतिहास: आज ही हुआ था ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्देशक के आसिफ का जन्म

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 11:26 AM (IST)

 नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के इतिहास में के आसिफ यानी करीमुद्दीन आसिफ का अपना एक खास मुकाम है। आसिफ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ को बनने में 14 साल लगे और इसके पीछे की वजह थी कि वह अपनी इस फिल्म को हर लिहाज से बेहतरीन और मुकम्मल बनाना चाहते थे। यह फिल्म अपने दौर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। भारतीय फिल्मों को एक अलग ही दौर में ले जाने वाले निर्देशक का जन्म 1922 में आज ही के दिन हुआ था। इस दिन के नाम पर इतिहास में और भी कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं, जिनका सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 
 

  • 1658 : ड्यून्स के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने स्पेन को हराया।  
  • 1777: अमेरिकी कांग्रेस ने एक बैठक में अपने झंडे का चयन किया।
  • 1907: नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।  
  • 1934: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और मसोलिनी की मुलाकात।  
  • 1928: अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्म। इन्होंने क्यूबा में 1959 में हुए तख्तापलट में अहम योगदान दिया था।  
  • 1940: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना फ्रांस की राजधानी में दाखिल हुई।  
  • 1969: जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लम जीते।  
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News