Kanpur Encounter Case: विकास दुबे को MP Police ने नहीं, इस Security Guard ने पकड़ा (video)

Thursday, Jul 09, 2020 - 06:28 PM (IST)

नई दिल्ली: कानपुर एनकाउंटर के सात दिन बाद गैंगस्टर विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सात दिनों में विकास दुबे तीन राज्यों- उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में घूमा लेकिन तीनों राज्यों की पुलिस को विकास दुबे की भनक तक नहीं लगी। कानपुर से फरीदाबाद 470 KM तो फरीदाबाद से उज्जैन तक का फासला 770 KM है। इन सात दिनों में विकास दुबे ने लगभग 1300 KM का सफर तय किया है।

रास्ते में कितने टोल प्लाजा आते हैं, कितने चेक पोस्ट आते हैं और विकास दुबे इन सबसे बचते हुए उज्जैन के महाकाल मंदिर में पहुंच जाता है , ये सब बातें तीनों राज्यों की पुलिस की कार्य क्षमता पर सवाल खड़े करती हैं। जो विकास दुबे पुलिस की पकड़ में नहीं आता है वह महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड लखन यादव की चौकन्नी निगाहों से बच नहीं पाता । विकास दुबे जब सुबह सात बजे महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए मंदिर पहुँचता है तो लखन यादव को शक हो जाता है ।

Anil dev

Advertising