फंदे से लटकती मिली नवविवाहिता मानवी के परिजनों ने मांगा बेटी के लिए   इंसाफ

punjabkesari.in Saturday, Jun 12, 2021 - 03:24 PM (IST)

साम्बा : गत माह विजयपुर क्षेत्र में कथित तौर पर फंदा लगा कर जान देने वाली मानवी शर्मा के परिजनों ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। मृतका की माँ और भाईयों ने आज प्रेस वार्ता के दौरान मानवी को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया और कहा कि बेटी की मौत के एक माह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है और दोषी बाहर घूम रहे हैं। मृतका की माँ ने आरोप लगाया कि मानवी के पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे जबकि उसका (मानवी का) जेठ उस पर गलत निगाह रखता था।

 

परिजनों ने आरोप लगाया कि मानवी ने उन्हें बताया कि उसके जेठ ने कई बार उसकी आबरू लूटने की कोशिश भी की थी। पति व ससुराल के अन्य लोग मानवी को बेहद प्रताडि़त करते थे जिसके चलते वह मानसिक तौर पर परेशान होगई थी। 


    सनद रहे कि मानवी शर्मा का तीन माह पूर्व ही जम्मू के शहीदी चौक में रहने वाले रघु शर्मा से विवाह हुआ जबकि 5 मई को उसने अपने मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए भी परेशान किया जाता था। बाद में उसका पति व अन्य लोग मानवी को पागल बता कर उसके मायके में छोड़ गए थे जबकि उसके गहने आदि सब ले गए। मानवी पति और ससुराल वालों के टॉर्चर किए जाने से परेशान थी और सदमे में चली गई थी।

 

मायके वालों ने कहा कि एक महीने से विजयपर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है वह अधिकारियों से गुहार लगा-लगा कर थक चुके हैं। मानवी के पति, जेठ और जेठानी को उसकी मौत का जिम्मेदार बताते हुए मायके वालों ने पुलिस से मांग की है कि इन सभी को गिरफ्तार किया जाए और उनकी बेटी को इंसाफ दिया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News