कश्मीर में जंगल राज प्रचलित है : महबूबा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 06:10 PM (IST)

श्रीनगर : पूर्व मुख्यमंत्री और पी.डी.पी. प्रमुखत महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में ‘जंगल राज’ प्रचलित है। अनंतनाग में चुनावी सभा से इतर महबूबा ने पत्रकारों को बताया कि कश्मीर में कोई कानून मौजूद नहीं है। एस.डी.एम. को उनके कर्मचारियों के साथ पीटा गया, राजमार्ग को बंद कर दिया गया, जेलों में कैदियों को पीटा गया, मुठभेड़ों के दौरान बरामद शवों को विकृत और रसायनों से जलाया जा रहा है। महबूबा ने कहा कि ऐसा नहीं लगता है कि जम्मू कश्मीर के लोगों ने देश को मान्यता दी है जिसे शेख मोहम्मद अब्दुल्ला और महाराज हरि सिंह ने चुना था। जिस देश में हम गए थे, वह सभी सिखों, मुस्लिमों और हिन्दओं के लिए बरामद था। 


उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर नागरिकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का आदेश तानाशाही से कम नहीं था। उन्होंने अनंतनाग में सेना के जवानों द्वारा कथित तौर पर मजिस्ट्रेट को पीटे जाने की भी निंदा की। पी.डी.पी. प्रमुख ने कहा कि उन्होने स्पष्ट रुप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से कहा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जम्मू कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे के साथ छेड़छाड़ करती है तो पी.डी.पी. के पास सरकार छोडऩे के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News