अलगाववादियों ने पंचायती चुनावों के बहिष्कार का किया आहवान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 12:13 PM (IST)

श्रीनगर: जहां एक तरफ सरकार पंचायती चुनावों की तैयारियों में जुट गई है वहीं कश्मीर में अलगाववादियों ने निकाय व पंचायती चुनावों के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। अलगाववादियों के संयुक्त गुट जेआरएल ने यह आहवान किया है। संगठन ने कहा है कि सरकार कश्मीर के लोगों पर चुनाव थोप रही है और नई दिल्ली जम्मू कश्मीर के लोगों का सशक्तिकरण करने में विश्वास नहीं रखती है।


सईद अली शाह गिलानी, मीरवायज उमर फारूक और यासीन मलिक के नेतृत्व वाले जेआरएल गुट ने कहा कि चुनाव में वास्तव में नई दिल्ली को मजबूत करने का जरिया है। इसमें लोगों का कोई भला नहीं है। आपको बता दें कि 2014 में भी अलगाववादियों ने चुनावों के बहिष्कार करने का आहवान किया था लेकिन लोगों ने भारी संख्या में मतदान किया था। यह 25 वर्षों में अपने आप में रिकार्ड था। जम्मू कश्मीर में अंतिम बार पंचायती चुनाव 2011 में हुये थे। इस बार चुनाव अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News