वांगचुक के पत्र का देंगे जवाब, विपक्ष खुद तय करें चर्चा का समय...'' JP नड्डा का विपक्ष पर हमला
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 09:06 PM (IST)
नेशनल डेस्क : जंतर-मंतर पर छात्रों के मुद्दे को लेकर जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष यह तय करे कि इस विषय पर कितनी देर चर्चा करानी है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
जेपी नड्डा ने कहा कि इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए और चर्चा तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए और केंद्र सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के पत्र का उल्लेख करते हुए नड्डा ने कहा कि आज उनका पत्र प्राप्त हुआ है और सरकार उसका उचित जवाब देगी। खबर अपडेट की जा रही है...
