नौकरियों के लिए सांसद किरण खेर ने लिखा पत्र, जाने क्यों

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2016 - 09:44 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय): सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ वासियों को हरियाणा व पंजाब में नौकरियों के लिए योग्य मानने के दोनों राज्यों के सी.एम. को लैटर लिखा है। चंडीगढ़ में नौकरी आयु बढ़वाने के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है।

 खेर ने दोनों राज्यों में चंडीगढ़ के रहने वाले कैंडिडेट्स को योग्य मानने की वकालत करते हुए दोनों राज्यों के सी.एम. मनोहर लाल खट्टर व प्रकाश सिंह बादल से व्यक्तिगत तौर पर मामले को देखने की रिक्वैस्ट की।

उन्होंने लैटर में लिखा है कि चंडीगढ़ में निकले पदों पर ज्यादातर दोनों प्रदेशों के कैंडिडेट्स भर्ती होते हैं, क्योंकि दोनों के ही कैंडिडेट्स यहां नौकरी के लिए योग्य हैं। इसलिए यहां के कैंडिडेट्स को भी वहां निकले पदों के लिए योग्य माना जाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News