JNU छात्र संघ के चुनाव परिणाम पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2019 - 10:39 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय को 17 सितंबर तक छात्र संघ चुनाव के परिणामों को अधिसूचित करने से रोक दिया है। विश्वविद्यालय के दो छात्रों ने अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ में काउंसलर के चुनाव के लिए उनके पर्चे को अवैध तरीके से खारिज कर दिया गया है।
PunjabKesari
न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने इस पर नोटिस जारी करते हुए जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से जवाब तलब किया है। अदालत ने कहा, ‘‘तथ्यों और परिस्थितियों के मद्देनजर यह आदेश दिया जाता है कि अंतिम परिणामों की घोषणा इस अदालत के फैसले के बाद की जाएगी।
PunjabKesari
इसके अलावा, विश्वविद्यालय को निर्देश दिया जाता है कि वह सुनवाई की अगली तारीख तक परिणामों को अधिसूचित न करे। परिणामों की घोषणा 17 सितंबर को होनी है।''
PunjabKesari
अदालत में जेएनयू का प्रतिनिधित्व केंद्र सरकार की स्थायी अधिवक्ता मोनिका अरोड़ा कर रही थी। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ निर्वाचन समिति ने बिना कोई कारण बताये उनका पर्चा रद्द कर दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News