विरोध-प्रदर्शन कर रहे जेएनयू छात्र गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2016 - 12:25 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू)के छात्र नजीब अहमद के लापता हो जाने की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों को आज यहां संसद भवन के निकट गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जेएनयू के छात्र गृह मंत्रालय की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे तभी उन्हें संसद भवन के निकट गिरफ्तार कर लिया गया। 

उन्हें गिरफ्तार कर संसद मार्ग थाने ले जाया गया। छात्र लापता विद्यार्थी का पता न लगा पाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे। गौरतलब है कि अहमद 15 अक्टूबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों के साथ विवाद हो जाने के बाद से अपने छात्रावास माही-मांडवी से लापता है। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने छात्र के बारे में जांच करने के लिए कल एक विशेष दल का गठन किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News