#jiodown:  Jio की सर्विस ठप, नहीं चल रहा इंटरनेट, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2024 - 01:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  मंगलवार दोपहर को Jio की सेवाएं अचानक से कई स्थानों पर ठप हो गईं, जिससे यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस समस्या के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने पोस्ट कर Jio Down की जानकारी दी। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector ने इस समस्या की पुष्टि करते हुए बताया कि कई यूजर्स Jio की सेवाओं का इस्तेमाल करने में असमर्थ थे।

Downdetector पर एक घंटे के भीतर 10,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जो कि एक बड़ा आंकड़ा है। इनमें से 67% यूजर्स ने नो सिग्नल की समस्या बताई, जिससे उन्हें इंटरनेट सेवा का उपयोग करने में दिक्कत हो रही थी। वहीं, 14% लोगों ने Jio Fiber ब्रॉडबैंड सेवा के डाउन होने की रिपोर्ट की।

मुंबई में सबसे ज्यादा असर Jio की सेवाओं में आई इस समस्या का सबसे ज्यादा प्रभाव मुंबई में देखने को मिला, जहां कई यूजर्स ने अपनी Jio SIM और Jio Fiber सेवाओं के ठप होने की शिकायत की। X (पूर्व में Twitter) प्लेटफॉर्म पर भी यूजर्स ने Jio की इस समस्या को लेकर पोस्ट किया और कंपनी से जल्द समाधान की मांग की। हालाँकि, Jio की ओर से इस आउटेज पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

X प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड हुआ #jiodown जैसे ही Jio की सेवाओं में आई इस समस्या की खबर फैली, सोशल मीडिया पर #jiodown ट्रेंड करने लगा और देखते ही देखते यह ट्रेंड X प्लेटफॉर्म पर शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। इस दौरान कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जताते हुए मीम्स और टिप्पणियां भी साझा कीं। भारत में Jio का एक बड़ा यूजरबेस है, इसलिए इसके डाउन होने का सीधा असर कई यूजर्स पर पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News