Jharkhand Accident: मातम में बदली शादी की खुशियां, बस-कार की जोरदार टक्कर में  दादा-पोती की मौत, 5 घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 03:48 PM (IST)

Jharkhand Accident : झारखंड के गिरिडीह जिले के खोरी-महुआ-धनवार मुख्य मार्ग स्थित लाल बाजार के पास शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब आज सुबह एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जानकारी के लिए बता दें कि धनवार थाना क्षेत्र के लाल बाजार के पास सुबह करीब 5 बजे एक सवारी बस और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में बिरनी थाना क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार सुकरी देवी, तारा देवी, रोनित कुमार, जयनारायण और अरविंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।      

यह भी पढ़ें: Palam Gangrape Case: डेढ़ साल से फरार मुख्य आरोपी गुलजार गिरफ्तार, बंदूक की नोक पर नाबालिग से की थी दरिंदगी

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस खोरीमहुआ की ओर जा रही थी जबकि कार देवघर से बिरनी की तरफ आ रही थी। लाल बाजार के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। 

यह भी पढ़ें: गंदी हरकत पर बुरी फंसी Nepal Airlines, जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, अब मांग रहा माफी

घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News