झारखंड : स्कूली बच्चों को ले जा रहे ऑटोरिक्शा में अचानक लगी आग, सभी सुरक्षित
punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2026 - 11:50 AM (IST)
जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में बुधवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे सीएनजी चालित ऑटोरिक्शा में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साउथ पार्क इलाके में हुई इस घटना में सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील के दमकलकर्मियों का एक दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाई।
अधिकारी के अनुसार, इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ, लेकिन ऑटोरिक्शा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
