जावेद अख्तर बोले- बुल्ली बाई के पीछे 18 साल की लड़की है तो माफ कर दो, लोगों ने जमकर किय ट्रोल

punjabkesari.in Thursday, Jan 06, 2022 - 10:16 AM (IST)

मुंबईः बाॅलीवुड फिल्मों के जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर ने मुस्लिम महिलाओं की बोली लगवाने वाले ऐप बुली बाई ऐप की मास्टरमाइंड 18 वर्षीय श्वेता सिंह को लेकर एक विवादित ट्विट किया जिसे लेकर वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए। 
 

दरअसल, जावेद ने अपने ट्वीट में लिखा- अगर बुल्ली बाई ऐप की मास्टरमाइंड वाकई 18 साल की लड़की है, जिसके माता-पिता की कैंसर और कोरोना से मौत हो गई थी तो उससे लोगों को मिलना चाहिए और बड़ों की तरह समझाना चाहिए कि उसने जो कुछ किया वो गलत था। दयाभाव दिखाते हुए माफ कर देना चाहिए।

 

इससे पहले भी 4 जनवरी  को  जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, 'जब से मैंने महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाने, गोडसे के महिमामंडन और जनसंहार की अपील के खिलाफ आवाज उठाई है तब से ही कुछ कट्टरपंथी मेरे स्वतंत्रता सेनानी पूर्वज को गाली दे रहे हैं, जिनकी 1864 में कालापानी में मौत हो गई थी। इन मूर्खों को आप क्या कहेंगे?'' इससे पहले के एक ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए थे।
 

 

बहरहाल उनके ताजा ट्वीट को लेकर लोगों ने उनकी आलोचना की। 

प्रखर पत्रकार दिलीप मंडल ने लिखा,  जाने दीजिए! क्रिमिनल है पर अनाथ है बेचारी। भारत में नरसंहार के प्रोजेक्ट में लगी है पर गरीब है। फटा चीथड़ा पहनती है। घर में खाने को दाने नहीं हैं। दो जून की रोटी को मोहताज है। गलती से लड़कियों की ऑनलाइन सेल लगवा रही थी। गलती तो किसी से भी हो सकती है। 
 

वहीं पत्रकार मीना कोटवाल ने भी जावेद अख्तर को जवाब देते हुए लिखा, इसपर ज्ञान क्यों नहीं देते आप कि कैसे बच्चों के दिलों में नफरत भरा जा रहा है। कैसे सिखाया जा रहा है कि मुस्लिम दुश्मन है?  
 
एक अन्य ने लिखा कि विश्वास करना कठिन है कि वह मास्टर माइंड हो सकती है, उसे प्रेरित करने और ऐसा करने में उसे हेरफेर करने के लिए कोई अन्य शक्ति काम कर रही होगी। 
 
 एक यूजर ने लिखा कि आप संघियों की तरह व्यवहार ना करें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News