2021 तक जम्मू से श्रीनगर पहुंचेगी रेल

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2017 - 12:31 PM (IST)

जम्मू: केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि मार्च 2021 तक जम्मू से श्रीनगर के बीच रेल चल पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। वहीं चिनाब नदी पर बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे पुल का काम भी 2019 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने जम्मू में चल रहे केन्द्र प्रायोजित 150 करोड़ के प्रोजेक्टों की समीक्षा भी की और अधिकारियों को काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने उधमपुर-बारामूला रेल लिंक पर बात करते हुए कहा कि इसमें विश्व का सबसे ऊंचा पुल और साथ 38 टनल और 927 छोटे-बड़े पुल बन रहे हैं। यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जिसमें चुनौतियां भी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे इतिहास का पहला केबल ब्रिज बनाने जा रहा है।


वहीं जम्मू-उधमपुर एनएच के फोरलेन प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि 64.5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर करीब 2619 करोड़ का खर्च आए ओर अब केवल एक किलोमीटर तक का काम शेष रह गया है। मंत्री ने वादा किया कि चिनैनी, नाशरी से रामबन और रामबन से बानिहाल तक फोरलेन का काम भी समय पर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि न सिर्फ राज्य का विकास हो रहा है बल्कि लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News