जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्खलन, यातायात के लिए बंद किया गया तीन सौ किलोमीटर मार्ग

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 02:07 PM (IST)

जम्मूः भूस्खलन के बाद तीन सौ किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को फिलहाल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। मार्ग को फिर से शुरू करने का काम जारी है।


जानकारी के अनुसार बनिहाल के रेहमपाडी क्षेत्र में भारी पत्थर गिरने और भूस्खलन के चलते फिलहाल मार्ग पर गाड़ियों को रोक दिया गया है।


यातायात विभाग के डीएसपी असगर मलिक ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मार्ग पर काफी बडेे़ पत्थर आ गिरे हैं। मार्ग को फिर से बहाल करने में विभाग जुटा है।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News