​जामिया हिंसा: साकेत कोर्ट ने 10 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 17, 2019 - 06:46 PM (IST)

नई दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया में हिंसा हुई। अब इस हिंसा मामले में 10 आरोपियों को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

PunjabKesari
इससे पहले आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। बचाव पक्ष के वकीलों ने दावा किया कि आरोपियों को उनके बैकग्राउंड की वजह से हिरासत में लिया गया। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से सवाल किया कि क्या इनके खिलाफ पुराने आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि ये पहले भी ऐसे उपद्रवी मामलों के आरोपी रह चुके हैं। 
PunjabKesari
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ नेताओं पर भी एफआईआर दर्ज की गई हैंं। वहीं जांच बढ़ने पर और कई लोगों के नाम भी जरूरत पड़ने पर इसमें शामिल किए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। पुलिस वीडियो की मदद से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

PunjabKesari
रविवार को दक्षिण दिल्ली में नाराज भीड़ ने पुलिसकर्मियों, आम नागरिकों और मीडिया को निशाना बनाया था। भीड़ ने दक्षिणी दिल्ली को कब्जे में ले लिया। प्रदर्शनकारियों के हिंसक होने और पुलिस के साथ झड़प के पांच घंटे बाद पुलिस ने जामिया नगर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। हिंसक भीड़ ने पुलिसकर्मियों की बड़ी टुकड़ी से संघर्ष किया और मीडिया पर भी पथराव किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News