जेतली का विपक्ष पर तंज- हताश राजनीतिक दलों का समूह आया एक साथ

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 03:37 PM (IST)

नेेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री अरूण जेतली ने आज कहा कि आगे बढऩे की आंकाक्षा रखने वाला भारत हताश राजनीतिक दलों के अराजक गठजोड़ को स्वीकार नहीं करेगा। ये दल अगले आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मिलकर लडऩे के लिये साथ आने का वादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल बहस का राजनीतिक एजेंडा अब नरेंद्र मोदी बनाम ‘ अराजकतावादियों का गठजोड़ ’ होगा।   

पीएम ने बनाई घोटाला मुक्त सरकार 
जेतली ने फेसबुक पर लिखा है कि हताश राजनीतिक दलों का एक समूह साथ आने का वादा कर रहा है। उनके कुछ नेता तुनक मिजाज हैं। अन्य मौके के हिसाब से अपने विचारों को बदलते हैं। टीएमसी, द्रमुक, तेदेपा, बसपा और जनता दल (एस) जैसे उनमें से कइयों के साथ सत्ता में हिस्सेदारी करने का भाजपा को अवसर मिला। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोटाला मुक्त सरकार दी है और उनके पाचवें वर्ष में जोर नीतियों और कार्यक्रमों को प्रतिबद्ध करने पर होगा। उन्होंने कहा कि देश का मिजाज पिछले चार साल में निराशा से उम्मीद और आगे बढऩे की आकांक्षा में तब्दील हुआ है।  

सत्ता से दूर रहकर कांग्रेस हताश 
जेतली ने कहा कि बेहतर राजकाज और अच्छे अर्थशास्त्र में अच्छी राजनीति का मिश्रण होता है। इसका परिणाम यह हुआ है कि भाजपा को आज अधिक भरोसा है। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी सत्ता से दूर रहकर हताश है। भारतीय राजनीति में एक समय महत्वपूर्ण स्थिति में रही पार्टी आज हाशिये की ओर बढ़ रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने यह माना है कि हाशिये पर खड़ी कांग्रेस एक कनिष्ठ भागीदार बेहतर हो सकती है। बता दें कि जेतली का इस महीने की शुरूआत में किडनी प्रतिरोपण हुआ और और कल उन्हें आईसीयू से बाहर निकाला गया है।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News